महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
📢संपादक सुशील मद्धेशिया
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिसर की व्यवस्था थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात और बैरक जैसे कई व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की ।
अभिलेख व सुरक्षा महत्वपूर्ण अभिलेखों का रखरखाव, शस्त्रागार की स्थिति और सीसीटीवी कैमरों का संचालन जनसुनवाई महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था साफ-सफाई: थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
📝. पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :-
(०१). विवेचना व निस्तारण :- लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
(२). अपराध नियंत्रण :- वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
(३). आमजन से व्यवहार :- थाने पर आने वाले फरियादियों और आम जनता के साथ पुलिसकर्मी शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करें।
(४). सीमा सुरक्षा :- थाना क्षेत्र के सीमावर्ती होने के दृष्टिगत, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग और गश्त (Patrolling) को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
◆ निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाने की सामान्य कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।



