
सम्पादक सुशील मद्धेशिया
महाराजगंज, 29 मार्च भारतीय जनता पार्टी के शिकारपुर मंडल एवं घुघली मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर जोर :- घुघली मंडल के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने ‘सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे।
उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, और आयुष्मान भारत योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएं और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
शिकारपुर मंडल के प्रशिक्षण अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पार्टी की मूल विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर आधारित एक वैचारिक आंदोलन है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ दर्शन को पार्टी की आत्मा बताते हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे अपने आचरण में उतारने का आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन पर निर्भर करती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में विचारों की स्पष्टता आती है, जिससे वे समाज में पार्टी की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाते हैं।
अनुशासित और सुनियोजित आयोजन :- आयोजन स्थल पर बेहद अनुशासित वातावरण और सुनियोजित व्यवस्थाएं देखने को मिलीं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि आगामी समय में वे संगठन को और अधिक सशक्त बना सकें।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर दोनों मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से :-
◆ प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल
◆ मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता
◆ विजय गौड़, मान सिंह, निहाल सिंह
◆ मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी
◆ युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल घुघली उत्तरी
शंभू वर्मा, ठाकुर रौनियार, मनोज जायसवाल, देवेंद्र पांडेय, राधेश्याम गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र पटेल, पारस पटेल, रामाज्ञा यादव, बलराम दुबे, अमित पांडेय, मानवेंद्र सिंह
सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।
