
संपादक: सुशील कुमार मद्धेशिया (GV News 24)
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूँगटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं घुघली नगर प्रभारी संजय कुमार जायसवाल को शासन द्वारा सभासद मनोनीत किए जाने पर अपार हर्ष व्यक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने संजय कुमार जायसवाल को ढेरों बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संजय जायसवाल हमेशा से व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनके सभासद बनने से नगर के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी।
व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय, संघर्षशील और व्यापारी हित में समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व का गहरा आभार प्रकट किया। विशेष रूप से निम्नलिखित नेताओं को धन्यवाद और बधाई दी गई:
भाजपा का प्रदेश नेतृत्व:-
◆ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया
◆ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय
बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति इस खुशी के अवसर पर आयोजित बैठक में नगर के तमाम गणमान्य व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
रोशन वर्मा,पवन,रामचंद्र रावत,जयराम सिंह,राकेश आनंद,रणदीप सेठी,रितेश वर्मा,अनिरुद्ध जायसवाल,डॉ. घनश्याम मिश्रा,कृष्ण कुमार अग्रहरि,शम्भू शरण,कनक बिहारी

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।
