Shopping cart

GV News24 (Ghughli Vikas News) एक राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र है। घुघली - महाराजगंज और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी – सबसे पहले, सिर्फ GV News पर।

GV Latest News

  • Home
  • महाराजगंज
  • सिंदुरिया पुलिस ने नहर से बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल
अपराध

सिंदुरिया पुलिस ने नहर से बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

Email :21
ख़बर को शेयर करें

📢 संपादक सुशील मद्धेशिया

महराजगंज (सिन्दुरिया) जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिंदुरिया चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर में छिपाकर रखी गई चोरी की एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

घटना का विवरण :-

सूत्रों के अनुसार, सिंदुरिया चौकी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्धों ने चोरी की एक मोटरसाइकिल को पकड़े जाने के डर से पास की नहर के पानी में छिपा दिया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद मिली सफलता
नहर में पानी होने के कारण मोटरसाइकिल को ढूंढना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस टीम ने स्थानीय संसाधनों की मदद से और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया।

पुलिस की जांच और कार्रवाई :-

बाइक को बाहर निकालने के बाद जब उसके इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई, तो पुष्टि हुई कि उक्त वाहन चोरी का है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचना इस बरामदगी से क्षेत्र के निवासियों में पुलिस की सतर्कता को लेकर विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। सिंदुरिया चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है और जल्द ही इस चोरी से जुड़े गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img

Sushil Kumar Vaishy

मुख्य संवादाता

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बर