Shopping cart

GV News24 (Ghughli Vikas News) एक राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र है। घुघली - महाराजगंज और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी – सबसे पहले, सिर्फ GV News पर।

GV Latest News

अंतराष्ट्रीय

काठमांडू और छपरा में होगा फाइनल, काश्मीर, दिल्ली बाहर

Email :26
ख़बर को शेयर करें

नगर पंचायत परतावल में आयोजित “PIC फुटबाल गोल्ड कप” आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का तीसरा दिन सफल रहा। तीसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला काश्मीर और काठमांडू के बीच खेला गया जिसमें दो शून्य की बढ़त से काठमांडू नेपाल ने जीत दर्ज कर फाईनल में जगह सुरक्षित किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला छपरा और दिल्ली के बीच कश्मकश मुकाबला खेला गया जिसमें पेनाल्टी शूटआउट से छपरा ने मुकाबले को जीत लिया, और दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम का नेतृत्व परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और समाज सेवी अमन शांडिल्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं कमेंट्री सतीश बाबा ने किया।

आज कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि, संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, बृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी उर्फ “राजू बाबु” ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, सपा नेता अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला भईया, जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, नगर अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप, डाक्टर जय गोविन्द सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, द्वारिका वर्मा रहें।

आयोजन समिति में सचिव अजय कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष जनार्दन चौरसिया, उपाध्यक्ष आलोक उपाध्याय, राममिलन गुप्त,नागेश कसौधन, प्रदीप मोदनवाल, छविनाथ मद्धेशिया, दीपक सिंह, एस०एन० सिंह, धनंजय सिंह, अविनाश रावत, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, अभिषेक त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता, देवराज सिंह, कन्हैया साहनी, विजय जायसवाल उर्फ लल्ला भईया समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

ऊत्साहपूर्ण माहौल दर्शकों का जन सैलाब उमड़ा साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया, आयोजन ने सामाजिक एकता और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

img

Sushil Kumar Vaishy

मुख्य संवादाता

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बर