हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की छात्रा आरफा सिद्दीकी ने किया कमाल, मंडल स्तर पर प्राप्त किया दूसरा स्थान
ब्यूरो रिपोर्ट विशेष संवाददाता महराजगंज
हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का (महराजगंज) की मेधावी छात्रा आरफा सिद्दीकी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
हेरा पब्लिक स्कूल, आज़मगढ़ द्वारा IIT-JEE एवं NEET की तैयारी हेतु आयोजित प्रतिष्ठित Millat Talent Quest (MTQ) स्कॉलरशिप परीक्षा में आरफा सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मंडल स्तर (Divisional Level) पर दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस बड़ी उपलब्धि के लिए मऊ में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरशद जमाल (डायरेक्टर, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, मऊ) ने छात्रा को सम्मानित किया।
◆. पुरस्कार राशि ₹4000 (छात्रवृत्ति)
◆. सम्मान: प्रशस्ति पत्र
इस सफलता को हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है। विद्यालय में उपलब्ध अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने छात्रा को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वे प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते रहते हैं।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधक :- सलीम खान प्रधानाचार्य पूजा शाही सहित समस्त शिक्षकगण ने आरफा सिद्दीकी को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
◆ यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
#Maharajganj #Education #SuccessStory #HajiAzharKhanInterCollege #StudentAchievement #MTQ2024

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।



