📢 GV News.24
संपादक सुशील मद्धेशिया
महराजगंज आज पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य उद्देश्य :-
बैठक का प्राथमिक उद्देश्य पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी समन्वय को मज़बूत करना व इसके साथ ही, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा और निर्देश :-
संवाद :- व्यापार मंडल के सदस्यों ने अपनी समस्याएं, सुझाव और पुलिस प्रशासन से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।
आश्वासन :- पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपील :- एसपी सोमेंद्र मीना ने व्यापारियों से अपील की वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दें और पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखें।
बैठक के उपरांत, बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों की सुरक्षा में सराहनीय योगदान देने के लिए व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी :-
- (१).निरीक्षक: निर्भय सिंह
- (२).उप निरीक्षक: यदुवीर यादव
- (३).हेड कांस्टेबल: चंद्रप्रकाश
- (४).हेड कांस्टेबल: मुन्ना चौरसिया
- (५).हेड कांस्टेबल: करुणेश सिंह
- (६).कांस्टेबल: मनीष कुमार यादव
- (७).कांस्टेबल: अमित वर्मा
कार्यक्रम समापन :-
सम्मान समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस टीम पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।



