उपसंपादक सचिन कुमार वैश्य :-
ग्राम पंचायत मिठौरा, पंचायत भवन
अध्यक्षता: कौशल कुमार सिंह (सहायक खंड विकास अधिकारी)
आयोजक: पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (सुरक्षित शैशव कार्यक्रम)
गुरुवार को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा संचालित ‘सुरक्षित कार्यक्रम’ के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम पंचायत मिठौरा के पंचायत भवन में संपन्न हुई।
अध्यक्षता कर रहे सहायक खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। वही श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि वर्तमान में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने इसे एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि यह बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा है। पुलिस चौकी इंचार्ज आलोक कुमार ने बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और उपस्थित लोगों को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
चर्चा के दौरान गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख
सुझावों पर सहमति बनी :-
- गांव में ‘बाल विवाह रजिस्टर’ का रखरखाव किया जाएगा।
- सुरक्षित पलायन रजिस्टर तैयार किया जाएगा ताकि गांव के बच्चों और परिवारों की स्थिति पर नजर रखी जा सके।
समापन और शपथ ग्रहण :-
बैठक का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा बाल विवाह रोकने के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर और संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित गणमान्य व्यक्ति बैठक में सिस्टर अल्बीना, साबिर, अनिल, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, प्रिया सोनी, सीमा, अनीता, समा परवीन, राजकुमार, मेनका, साधना, सुनील, कीर्ति त्रिपाठी और कमरूज्जमा सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाल विवाह एक अपराध है, इसे रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।




Shiv Kumar
Good
Sushil Kumar Vaishy
THANK you so much