Shopping cart

GV News24 (Ghughli Vikas News) एक राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र है। घुघली - महाराजगंज और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी – सबसे पहले, सिर्फ GV News पर।

GV Latest News

  • Home
  • अपराध
  • नेपाल बॉर्डर पर दो पहचान पत्रों के साथ एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
अपराध

नेपाल बॉर्डर पर दो पहचान पत्रों के साथ एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Email :141
ख़बर को शेयर करें

महराजगंज से क्राइम रिपोर्टर सतीश मौर्या की रिपोर्ट :-

(महराजगंज) भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से
सटे महराजगंज जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। महिला नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी, जिसे सीमा क्षेत्र में रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अलग-अलग पहचान पत्र मिलने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार बरामद पहचान पत्रों में एक पर महिला का पता तिब्बत दर्शाया गया है,

जबकि दूसरे पहचान पत्र में हिमाचल प्रदेश का पता दर्ज है। दो अलग-अलग पहचान सामने आने के बाद फर्जी दस्तावेजों और अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से एलआईयू, इमिग्रेशन विभाग, एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से महिला से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुट गई हैं। जांच के दौरान सबसे बड़ी चुनौती भाषा को लेकर सामने आई है। महिला न तो हिंदी समझ पा रही है और न ही अंग्रेजी, जिससे पुलिस की पूछताछ प्रभावित हो रही है। भाषा की समस्या के चलते महिला के भारत आने के उद्देश्य, यात्रा मार्ग और संभावित संपर्कों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाराणसी से ट्रांसलेटर बुलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नौतनवां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि “नेपाल से आ रही संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से दो पहचान पत्र बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। भाषा की समस्या को देखते हुए ट्रांसलेटर बुलाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल महिला को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

img

सतीश मौर्या

संवादाता - महाराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बर