Shopping cart

GV News24 (Ghughli Vikas News) एक राष्ट्रीय राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र है। घुघली - महाराजगंज और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी – सबसे पहले, सिर्फ GV News पर।

GV Latest News

  • Home
  • शिक्षा
  • पैराडाइज एकेडमी में राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के लिए बड़ी सौगात: 28 फरवरी तक प्रवेश और किट निःशुल्क
शिक्षा

पैराडाइज एकेडमी में राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के लिए बड़ी सौगात: 28 फरवरी तक प्रवेश और किट निःशुल्क

Email :38
ख़बर को शेयर करें

घुघली खुर्द (महराजगंज) 13 फरवरी

सम्पादक सुशील मद्धेशिया

पैराडाइज एकेडमी, घुघली खुर्द में आज 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ‘महिला सम्मान कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और नारी शक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथि:-

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि हृदया देवी (महराजगंज), विशिष्ट अतिथि प्राथमिक विद्यालय खंडेसर की प्रधानाचार्या अनीता सिंह और वार्ड नंबर 4 की सदस्य मुन्नी देवी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनीता सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव होती है।

प्रबंधक द्वारा बड़ी घोषणा:-

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक घनश्याम सिंह ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की नई पहल की। उन्होंने मंच से घोषणा की कि:

“28 फरवरी 2026 तक विद्यालय में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं का प्रवेश शुल्क (Admission Fee) पूर्णतः माफ रहेगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें टाई, बेल्ट और डायरी जैसी अन्य सामग्री भी विद्यालय की तरफ से निःशुल्क प्रदान की जाएगी।”

इस घोषणा का उद्देश्य क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और अभिभावकों को राहत देना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें प्रमुख रूप से नितेश दुबे, देविका त्रिपाठी, मो. रिजवान, अमन कुमार, चन्द्र प्रकाश यादव, लालचन्द साहनी, अनिल दुबे, समीर कुशवाहा, रवींद्र शर्मा, शालिनी द्विवेदी, रोहन जायसवाल, रूबी, शिवांगी, फरजाना, पूनम, गायत्री, साधना, अंजू, खुशी, शालिनी, दीपू और संगम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

img

Sushil Kumar Vaishy

मुख्य संवादाता

श्री सुशील कुमार वैश्य एक जमीनी सोच रखने वाले, निष्पक्ष और जनहित को समर्पित पत्रकार हैं। वे वर्तमान में GV News (Ghughuli Vikas News) के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बर