हमारे बारे में जानें ?
(GV News 24 – Ghughli Vikas News)
GV News24 (Ghughuli Vikas News) एक पंजीकृत समाचार माध्यम है, जिसका उद्देश्य समाज, प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बनाना है। यह समाचार पोर्टल स्थानीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की सत्य, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।
GV News24 का संचालन Press Registrar General of India (PRGI) में पंजीकृत समाचार पत्र GHUGHLI VIKAS NEWS के अंतर्गत किया जाता है। हमारा प्रयास है कि आम जनता की समस्याओं, विकास कार्यों, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक गतिविधियों को सही तथ्यों के साथ जनता तक पहुँचाया जाए।
हमारी रिपोर्टर टीम जमीनी स्तर पर रहकर कार्य करती है और मीडिया आचार संहिता, भारतीय संविधान एवं कानूनों का पूर्ण पालन करते हुए समाचार संकलन करती है।
समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित टीम
GV News24 से जुड़े सभी कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि अवैतनिक रूप से समाज सेवा और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करते हैं। हमारे कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से आते हैं और भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अन्याय एवं अत्याचार जैसे मुद्दों की गहराई को समझते हैं।
वे केवल समस्याओं से अवगत ही नहीं रहते, बल्कि उनकी जड़ों तक पहुँचकर प्रभावी तंत्र के माध्यम से शासन एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हैं। इससे न केवल स्थानीय जनता को न्याय और राहत मिलती है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक सशक्त बनती है।
आम नागरिक की आवाज़, न्याय का माध्यम
अक्सर देखा गया है कि आम नागरिक प्रशासनिक भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का शिकार होकर भी भय या असहायता के कारण अपनी पीड़ा साझा नहीं कर पाता।
GV News24 ऐसे लोगों की आवाज़ बनकर उनकी समस्याओं को सामने लाने और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करता है। हम पीड़ित व्यक्ति और पुलिस-प्रशासन के बीच सेतु बनकर कार्य करते हैं, जिससे पीड़ित को राहत और विश्वास दोनों मिल सके।
GV News24 का संकल्प
सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता
जनहित को सर्वोपरि रखना
प्रशासन को सहयोग, जनता को न्याय
भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध जागरूकता